फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: बच्चों के खेल में हुआ विवाद, बड़ों ने चलाई गोली, एक लड़ रहा जिंदगी की जंग, 12 घायल

Sat, 05 Sep 2020 11:02 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मिर्जापुुर जिले के चील्ह थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में शनिवार की शाम को बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष की ओर से कई राउंड फायरिंग की गई। फायरिंग के दौरान दूसरे पक्ष से एक युवक के कंधे में गोली लगी। मारपीट के दौरान एक पक्ष से सात लोग घायल हुए। इसमें सभी घायलों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लाया गया। इसमें तीन को मण्डलीय अस्पताल से रेफर कर दिया गया है। दूसरे पक्ष से भी भी पांच लोग घायल हुए है। गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात है। 

विज्ञापन


चील्ह गांव निवासी बाबू यादव बाइक से घर आ रहा था। रास्ते में दूसरे पक्ष से पार्थ की बाइक से टक्कर हो गई। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई और पथराव होने लगा। इसमें पार्थ के पक्ष के लोगों ने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग शुरू कर दी।

इसमें दूसरे पक्ष से (26) अजीत कुमार पुत्र अनिल यादव के कंधे में गोली लगी। लायक यादव (60) हरिप्रसाद (32), नरेश यादव (27), राजन यादव (30), मनेंद्र यादव (45), अंकित यादव (20) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी सातों घायलों को मण्डलीय अस्पताल लेकर आई। जहां अजीत, लायक व हरिप्रसाद को रेफर कर दिया गया। दूसरे पक्ष से लल्लू प्रसाद, अमर यादव, पार्थ यादव, कुमारी पूजा, फूलन देवी घायल हो गईं। पुलिस ने दोनों पक्षों का अस्पताल में उपचार कराया गया। दोनों पक्ष की ओर से एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दी गई है।
विज्ञापन

 

एएसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई। एक पक्ष से गोली चलने से एक को गोली लगी है। मारपीट में दोनों पक्ष से घायल हुए है। तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें