इस संबंध में शक की सूई बहनोई पर टिकी तो पुलिस ने सख्त रवैया अपनाया। मिर्जापुर जिले के अहरौरा एसओ राजेश चौबे ने बताया कि वाराणसी में पूछताछ में आरोपी अविनाश राय ने हत्या करना स्वीकार किया है। उसकी निशानदेही पर हनुमान पहाड़ी के विपरीत स्थित छातो गांव से सटी घाटी से बोरे में भरा हुआ युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद किया। शव की शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
साथियों के साथ मिलकर की हत्या
पुलिस ने बताया कि वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र निवासी आरोपी बहनोई अविनाश राय ने आठ नवंबर को आलोक को घर बुलाया। उसके आने पर अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। फिर लाश को ठिकाने लगाने के लिए हाथ और पैर काटकर अलग कर दिया। शव को बोरी में भरकर टेंपो से 40 किलोमीटर दूर अहरौरा घाटी में फेंककर चले गए। स्थानीय पुलिस की माने तो हत्या की वारदात में उसके अन्य साथी भी शामिल हैं।