फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में नहाते समय डूबे चचेरे भाई, बहन

Wed, 28 Jun 2017 12:02 AM IST
mirzapur
विज्ञापन
साढ़े तीन फुट गहरे तालाब में कैसे डूब गया मनीष
विज्ञापन

विज्ञापन
 देहात कोतवाली क्षेत्र के शादी बनकट गांव स्थित एक तालाब में स्नान के दौरान गहरे पानी में चले जाने से मंगलवार की सुबह आठ बजे चचेरे भाई बहन की डूब कर मौत हो गई जबकि साथ में नहा रही एक बालिका को बचा लिया गया। ग्रामीणों के शोर गुल पर पहुंचे आसपास के लोगों ने पानी में उतर कर दोनों बालकों के शव बरामद कर लिया। सूचना पर पहुंचे देहात कोतवाली प्रभारी अशोक सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  जानकारी होने पर कानूनगो व क्षेत्रीय लेखपाल ने सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

 शादी बनकट गांव के मैनुद्दीन का बेटा मोहम्मद कैफ (आठ), उसके भाई मोहम्मद अली की बेटी सबा (छह) तथा  सैफउद्दीन की बेटी नरगिस (आठ) मंगलवार की सुबह एक साथ खेल रहे थे। लगभग आठ बजे तीनों खेलते खेलते घर के पास मौजूद सुनील सिंह के तालाब पर पहुंच गए। वहां गांव के कुछ लोगों को स्नान करते देखा तो तीनों बालक भी पानी में नहाने के लिए उतर गए। नहाते-नहाते तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरगिस के शोर मचाने पर एक किनारे स्नान कर रहे लोग बच्चों को बचाने के लिए दौड़े लेकिन तब तक  कैफ व सबा पानी में समा चुके थे जबकि नरगिस को लोगों बाहर निकाल लिया। शोर गुल पर पहुंचे लोगों ने खोजबीन कर डूबे कैफ व सबा को बाहर निकाल कर आनन-फानन में जिला चिकित्सालय ले गए। जहां देखते ही चिकित्सक ने कैफ व सबा को मृत घोषित कर दिया जबकि नरगिस को भर्ती कर लिया। ग्रामीणों ने अनुसार तीनों बालकों के पिता मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाते हैं।      
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें