रिमोट डिवाइस लगाकर पेट्रोल व डीजल चोरी करने की शिकायतों के मद्देनजर पेट्रोल पंपों पर अभियान चलाकर जांच की जा रही है। जिलाधिकारी विमल कुमार दूबे के निर्देश पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी राम श्रृंगार वर्मा की टीम ने कौड़िया अदलहाट के शक्तिनगर राजमार्ग पर स्थित जय बजरंग फिलिंग स्टेशन पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पेट्रोल पंप पर चिप मिला। जिसके बाद डीएसओ अंजनी कुमार सिंह के निर्देश पर टीम ने पेट्रोल पंप को सील कर दिया।
लखनऊ में एसटीएफ द्वारा इलेक्ट्रानिक चिप लगा कर पेट्रोप व डीजल चोरी का खुलासा मई माह में किया था। जिसके बाद से लगातार जिला प्रशासन और आपूर्ति विभाग की टीम द्वारा पेट्रोल पंपों पर औचक छापेमारी की जा रही है। पेट्रोल पंपों की जांच किया तो पेट्रोल पंप मशीन में इलेक्ट्रानिक चिप मिला। चिप को लगा कर पेट्रोल पंप पर रिमोट के माध्यम से घटतौली की जा रही थी।
मौके पर पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया। आपत्तिजनक सामग्री प्राप्त हुई है उसको सील कर बाट माप निरीक्षक मनबोध सिंह को सौंप दिया गया।इसके बाद पेट्रोल पंप सील कर दिया गया।जांच में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रामश्रृंगार वर्मा, इंडियन आयल सेल्स अफसर शरुण कुमार सिंह, थाना अदलहाट एसआई मौजूद रहे। डीएसओ अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि पेट्रोल पंपों पर घटतौली कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। घटतौली करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं विकास खंड हलिया में पूर्ति निरीक्षक शरद कुमार दूबे ने पेट्रोल पंप की जांच की। हांलाकि पेट्रोल पंप पर सब कुछ सही मिला।