फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत

Fri, 12 Aug 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार (ब्यूूरो)। कोतवाली क्षेत्र के भग्गल की मड़ई के पास गुरुवार शाम ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो      गई। जबकि उसकी पत्नी और मासूम गंभीरू से घायल हो गए। पुलिस घायलों को जिला चिकित्सालय ले गई। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। चिकित्सकों के मुताबिक इनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


बिहार प्रांत के विंद्वुवार थाना क्षेत्र के खतुरा गांव निवासी चिंटू 35 वर्ष विल्डिंग में ठेका लेकर सटरिंग का काम कराता है। इन दिनों वह देहात कोतवाली क्षेत्र के भरूहना स्थित लक्ष्मीपुरम कालोनी में रामदेव के मकान में किराए पर रहता था। रविवार को वह परिवार समेत बिहार गया था।

गुरुवार को अपनी पत्नी खुशबू (30), छह वर्षीय बड़ा बेटा मिठाई व एक माह का अरब के साथ घर आ रहा था। बाइक सवार युवक गुरुवार की शाम चार बजे जैसे ही चुनार कोतवाली क्षेत्र के भग्ग्ल की मड़ई के पास पहुुंचा कि सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक काफी दूर जा     गिरी और छह वर्षीय पुत्र मिठाई ने दम तोड़ दिया। वहीं पिता   चिंटू व उसकी पत्नी खुशबू तथा एक माह का पुत्र अरब गंभीर रूप से घायल हो गए।  पुलिस सभी को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंची। जहां चिकित्सक ने चिंटू को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों का इलाज जारी है। हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें