फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार हत्याकांड खुलासे के लिए तीन टीमे गठित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मड़िहान। कृषि विज्ञान केंद्र के चौकीदार की हत्या के पर्दाफाश के लिए एएसपी आपरेशन के नेतृत्व में तीन टीमें गठित की गई। टीमें विवाद और आशनाई समेत कई पहलुओं को आधार पर बनाकर जांच कर रही हैं लेकिन उसके हाथ में अभी महत्वपूर्ण सुराग नहीं लगे हैं। विभागीय कर्मचारियों से अलग-अलग पूछताछ करने के बाद पुलिस ने तीन लोगों को उठाया है।
कृषि विज्ञान केंद्र तिसुही में चौकीदार शिव प्रसाद यादव की शुक्रवार की रात सोते समय अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी थी और आलमारी से कुछ फाइलें उठा ले गए थे। हत्या के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन एके सिंह के नेतृत्व में तीन टीमें गठित कर मामले का खुलासा करने को कहा है। क्राइम ब्रांच प्रभारी मनोज ठाकुर, सर्विलांस प्रभारी यूपी सिंह रामस्वरूप वर्मा एवं मड़िहान थानाध्यक्ष केके सिंह इन टीमों मं शामिल हैं। टीम ने शनिवार की रात एवं रविवार की सुबह शिव प्रसाद से संपर्क रखने वाले व उसके उठने-बैठने के स्थानों के बारे में जानकारी हासिल की। तीन लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। टीम तीन बिंदु पर काम कर रही है। विभागीय लोगों से विवाद, कार्यालय में किसी के खिलाफ जांच के दस्तावेज होने और आशनाई के मुद्दों पर जांच की जा रही है। यह भी पता लगा रही है कि बदमाश केदार को तो मारने नहीं आए थे, जो अक्सर केंद्र में रात में पहरेदारी करता था। घटना के एक दिन पहले केदार के छुट्टी पर जाने के कारण उसकी जगह शिव प्रसाद उसकी जगह पर कार्यालय में सो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली नहीं, सिर पर वजनी वस्तु से प्रहार
मिर्जापुर। चौकीदार की गोली मारकर हत्या नहीं की गई है बल्कि किसी नुकीली वजनी वस्तु से उसके कान के पास दो बार प्रहार किया गया है। इस बात का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है। मृतक के सिर पर चोट के निशान भी पाए गए है। इससे जाहिर हो रहा है कि हत्यारे पहले उसके सिर पर गहरा वार किया फिर नुकीला वस्तु गोदकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें