फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंग ने दो दिन में दो बार महिला के साथ किया दुराचार का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अहरौरा। दो दिन पूर्व क्षेत्र एक गांव में युवक द्वारा एक तीस वर्षीय महिला से दुराचार का प्रयास किया गया। महिला ने लोकलाज के भय से किसी को आपबीती नहीं बताई। रविवार देर युवक ने दोबारा महिला के साथ दुराचार का प्रयास किया तो महिला ने इसका विरोध किया। इस पर आरोपी भाग खड़ा हुआ। पीड़िता ने पूरी घटना से परिजनों को अवगत कराया। सोमवार सुबह अन्य ग्रामीणों व गांव प्रधान के साथ महिला थाने पहुंची और पुलिस को इस संबंध में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ दुराचार के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज उसकी तलाश की जा रही है लेकिन वह आरोपी फरार चल रहा है। उसे जल्द ही गिरफ्तारी कर लिया जाएगा। पीड़िता का आरोप है कि बीते शनिवार की देर शाम वह घर से बाहर शौच करने के लिए सिवान की तरफ गई हुई थी। जहां सुनसान का फायदा उठाते हुए एक दबंग युवक ने उसके साथ दुराचार का प्रयास करने लगा। महिला ने टार्च जलाकर शोर मचाया तो आरोपी युवक वहां से भाग गया। थानाध्यक्ष मनोज ठाकुर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी मुन्ना पटेल पुत्र जय सिंह पटेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन







दबंग ने महिला के साथ किया दुराचार का प्रयास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें