फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को लेकर फरार युवक हरियाणा से दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सितारगंज और खटीमा में शहर के एक वार्ड निवासी व्यक्ति ने 26 मई को कोतवाली में तहरीर देकर सोनू पर उसकी 16 वर्षीय बेटी को अगवा कर ले जाने का आरोप लगाया था। एसएसआई मदन मोहन जोशी ने बताया कि दो दिन पहले युवक के हरियाणा में किसी दुकान पर काम करने की सूचना मिली। इस पर एसआई बबीता गोस्वामी ने सिपाहियों और हरियाणा पुलिस की मदद से युवक को दबोच लिया। सोमवार को युवक और किशोरी को कोतवाली लाया गया। यहां युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366, 376 आईपीसी और 5/6 पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। किशोरी के गर्भवती होने पर उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। किशोरी के भी कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। उधर, खटीमा में शनिवार को लापता हुई किशोरी के लोहाघाट में होने की सूचना मिली। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि परिजन सोमवार को लोहाघाट रवाना हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें