जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के वैशपुर गांव के सामने बजिली पोल से बाइक टकरा जाने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई ले गए जहां से हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया। परिजन घायल को लेकर इलाहाबाद इलाज के लिए ले गए है। बताया जाता है कि वैशपुर गांव निवासी अजय कुमार बिंद- 30 वर्ष पुत्र इंद्रमणि सोमवार को दोपहर करीब एक बजे घर से बाइक से निकला था और विजयपुर भारत गंज मार्ग पर बिजली के पो से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोग उसे सर्रोई अस्पताल ले गए जहां से डाक्टर ने रेफर कर दिया घायल को इलाज के लिए इलाहाबाद ले गए।