मड़िहान। थाना क्षेत्र के लालपुर गांव के पास चार पहिया वाहन की चपेट में आकर शुक्रवार की दोपहर पिता की मौत हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस घायल पुत्र को एंबुलेंस जिला चिकित्सालय भेजवाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मड़िहान कस्बा निवासी राजेंद्र (53) अपने पुत्र विनय (30) के साथ शुक्रवार को सुबह 11 बजे सोने चांदी के पैसे बाकी होने पर ग्राहकों के यहां तगादा के लिए निकला था। दोपहर में मड़िहान के लालपुर गांव के पास पहुंचा तो सामने से आ रही चार पहिया वाहन उसके बाइक में टक्कर मारते हुए सड़क किनारे स्थित गड्ढे में चली गई। हादसे में पिता पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को आनन फानन में सीएचसी मड़िहान लाया गया। जहां देखते ही चिकित्सक ने राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया तथा विनय की हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। उधर दुर्घटना के बाद कार सवार गाड़ी छोड़कर भाग निकले।