फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे लाइन पर मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर (गाजीपुर)। गहमर थाना क्षेत्र बाराकला हाल्ट के अप लाइन पर शनिवार की सुबह लगभग 38 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया। सुबह कुछ ग्रामीणों ने बाराकला हाल्ट के पास अप लाइन पर एक युवक का शव देखा। खबर कुछ ही देर में पूरे क्षेत्र में फैल गई और वहां काफी लोग एकत्र हो गए। पहचान न होने पर इसकी सूचना जीआरपी को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने मौजूद लोगों से पूछताछ करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में जीआरपी चौकी इंचार्ज डीपी यादव ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। शिनाख्त के लिए उसे मर्चरी हाउस में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें