फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग में वसूला 41 हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर (गाजीपुर)। रेलवे स्टेशन पर शनिवार को सुबह आठ बजे से मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान शुरू किया गया। इस दौरान ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वाले महिला, दिव्यांग बोगी में यात्रा करने आदि की चेकिंग की गई। विभिन्न अनियमितताओं में 29 लोगों को पकड़ा गया। उनसे 41 हजार का जुर्माना वसूल कर छोड़ दिया गया। इस अभियान से यात्रियों से अफरा-तफरी मच गया।
विज्ञापन

आज सुबह आठ बजे से स्टेशन पर चेकिंग अभियान शुरू किया गया। अभियान के दौरान ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने, अवैध रूप से समान बेचने, विकलांग, महिला बोगी, पायदान पर बैठकर यात्रा करने तथा धूम्रपान की चेकिंग की गई। नियम-कानून तोड़ने के जुर्म में 29 लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनसे 41 हजार जुर्माना वसूल कर छोड़ दिया गया। चेकिंग टीम में दानापुर, बक्सर चेकिंग टीम के साथ स्थानीय आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार एवं जीआरपी प्रभारी डीपी यादव शामिल रहे। चेकिंग के चलते यात्रियों में अफरा-तफरी मची रही। रोज बिना टिकट के स्टेशन पर सैर-सपाटा करने वाले लोग पकड़े जाने के भय से स्टेशन से गायब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें