क्षेत्र के स्वामी विवेकानंद कानवेंट विद्यालय के प्रधानाचार्य ने गुरुवार की सुबह देर से विद्यालय आने कक्षा सात के एक छात्र की कमरे में बंद कर डंडे से बुरी तरह से पिटाई कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी होने पर छात्र के अभिभावक एवं ग्रामीण नाराज हो गए और विद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा करने लगे। लोगों के आक्रोश को देख प्रधानाचार्य विद्यालय से बाहर नहीं निकले। नाराज परिजनों ने प्रधानाचार्य के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
जमालपुर के तारीफ पुत्र मजनू 13 वर्ष स्वामी विवेकानंद कानवेंट स्कूल में कक्षा सात का छात्र है। गुरूवार को वह विद्यालय देर से पहुंचा तो गेट पर खड़े प्रधानाचार्य ओमप्रकाश सिंह उसे फटकार लगाते हुए अपने कमरे में ले गए। वहां डंडे से उसकी जमकर पिटाई करने लगे। नाराज परिवार के लोगों ने ग्रामीणों के साथ मिल कर विद्यालय परिसर में हंगामा मचाया। इसके बाद थानाध्यक्ष बृजमोहन सरोज को तहरीर देकर कार्यवाही करने की मांग की।
इनसेट
छात्र ने परीक्षा छोड़ दिया था। इसीलिए उसे डांटने फटकारने के बाद एक दो डंडे पीट दिया था। ताकि अनुशासन में रहे।
ओम प्रकाश सिंह
प्रधानाचार्य
स्वामी विवेकानंद कानवेंट विद्यालय
इनसेट
मामले की जानकारी मिली है। इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी से जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। अगर विद्यालय प्रधासन की लापरवाही पाई गई तो विद्यालय बंद करा दिया जाएगा।
प्रवीण कुमार तिवारी
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी