फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने होमगार्ड का दर्ज किया बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला होमगार्ड कमाडेंट पर होमगार्डो से सुविधा शुल्क लेकर ड्यूटी लगाने के आरोप की जांच कर रहे सिटी मजिस्ट्रेट ने शिकायतकर्ता होमगार्ड के बयान को गुरुवार की दोपहर दर्ज किया। बयान दर्ज करने के बाद मामले की जांच करते हुए दोषसिद्घ पाए जाने पर उसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेंगे।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के बेलहरा गांव निवासी दुर्गा प्रसाद द्विवेदी राजगढ़ कंपनी में होमगार्ड है। इन दिनों उसकी ड्यूटी सौ नंबर पुलिस में चल रही थी। आरोप है कि इसी बीच जिला होमगार्ड कमाडेंट बीके मिश्रा ने उसे हटा दिया। मामले की जानकारी होने पर दुर्गा प्रसाद होमगार्ड कमाडेंट के पास पहुंचा और ड्यूटी से हटाने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि बताया उसकी ड्यूटी पर रोक लगा दी गई है। अगर ड्यूटी लगवाना है तो दूसरी कंपनी में अपना स्थानांतरण करा ले। जब दूसरी कंपनी में स्थानांतरण करने को कहा तो बताया के इसके लिए पैसे लगेंगे, लेकिन अब एक हजार रुपये से काम नहीं चलेगा तीन हजार देना होगा। जिसका विरोध जताने पर वह भड़क गए। कमाडेंट के व्यवहार से क्षुब्ध दुर्गा प्रसाद ने जिलाधिकारी को पत्रक देकर होमगार्ड कमाडेंट के क्रिया कलापों से अवगत कराया तो उन्होंने इसे एक गंभीर मामला मानते हुए सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप मिश्र को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा। शिकायत की जांच कर रहे सिटी मजिस्ट्रेट ने शिकायकर्ता होमगार्ड दुुर्गा प्रसाद द्घिवेदी को गुरुवार की दोपहर बुला कर उसका बयान दर्ज किया। इसके बाद होमगार्ड कमाडेंट का बयान दर्ज कर उसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें