अहरौरा । अंतर जनपदीय वाहन चोर गिरोह के एक सदस्य को चोरी की एक मोटरसाइकल के साथ अहरौरा पुलिस ने बुधवार की सुबह क्षेत्र के खास डीह के पास से गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने आरोपी वाहन चोर को बुधवार की दोपहर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष मनोज ठाकुर ने बुधवार की दोपहर थाना परिसर में पत्रकार वार्ता के दौरान बाइक चोरी के मामले का खुलासा किया। बताया कि सूचना मिली कि क्षेत्र पियरवापोखरा के पास से कुछ दिन पूर्व एक बाइक चोरी हो गई थी । पुलिस को सूचना मिली कि चोरी की बाइक को एक युवक क्षेत्र के खास डीह के पास लेकर बेचने के लिए खड़ा है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पता चला कि पकड़ा गया युवक महेश पुत्र देव पनारू निवासी खजूरौल थाना अदलहाट पूर्व में भी वाहन चोरी में लिप्त रह चुका है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया । पुलिस टीम में इमलियाचट्टी चौकी प्रभारी अजय श्रीवास्तव,शैलेंद्र यादव आदि रहे ।