मड़िहान। स्थानीय थाना क्षेत्र के दारानगर गांव में मंगलवार की देर रात पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष ने पड़ोस की दो सगी बहनों को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल सकीना की शिकायत पर मड़िहान पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
बताया गया कि फिदा (10) गाय को पानी पिलाने गई थी। पड़ोस के दबंग उसे मारने पीटने लगे। शोरगुल सुनकर उसकी बहन शकीना पहुंची और उस बचाने का प्रयास किया तो दबंगों ने उसके ऊपर भी हमला कर दिया। पीड़ितों की सूचना पर जब तक पुलिस पहुंची तब तक मौका पाकर आरोपी फरार हो गए। परिजनों ने दोनों बहनों को इलाज के लिए सीएचसी मड़िहान में भर्ती कराया। अस्पताल में घायल किशोरी ने बताया कि उसकी बकरी ने सुबह पड़ोसी का कुछ नुकसान कर दिया था। थोड़ी सी बात को लेकर पड़ोसी इतने नाराज थे कि मारपीट पर आमादा हो गए।