फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली के साथ एक्सपायर दवाओं का भी होता था गोरखधंधा

विज्ञापन
विज्ञापन
नकली के साथ एक्सपायर दवाओं का भी होता था गोरखधंधा
विज्ञापन

बुलंदशहर। नकली दवाओं का काला कारोबार करने वाला गैंग एक्सपायर दवाओं का भी कारोबार करता था। गैंग के आरोपी एक घर में दवाओं का स्टॉक कर वहां पर थिनर समेत अन्य केमिकल की मदद से एक्सपायरी की तारीख बदलकर उन्हें बाजार में सप्लाई कर देते थे। 27 मार्च को हुई कार्रवाई के बाद आरोपियों ने मकान से दवाओं का पूरा स्टॉक दूसरे ठिकानों पर रख दिया।
विज्ञापन

27 मार्च को अमरोहा पुलिस और औषधि विभाग की टीम ने औरंगाबाद से बुलंदशहर के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी नीरज शर्मा को नकली दवाओं की खेप के साथ गिरफ्तार किया था। पूरे मामले में टीम ने अमरोहा में भी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर दो करोड़ से अधिक की नकली दवाएं पकड़ी थीं। अब सूत्रों ने पूरे मामले में खुलासा किया है कि आरोपी नकली दवाओं के साथ एक्सपायरी दवाओं का भी कारोबार करते थे। बताया कि गैंग के सदस्यों ने बुलंदशहर में एक मकान को किराए पर लेकर अवैध रूप से गोदाम बनाया हुआ था, जहां पर एक्सपायरी दवाइयों की तारीख केमिकल की मदद से मिटाकर उन पर नई तारीख डाल दी जाती थी। सूत्रों ने दावा किया कि गैंग एक्सपायरी दवाओं को मेडिकल व्यापारियों से सस्ती दर पर खरीद लेता था। इसके बाद उनकी तारीख बदलकर बढ़ी दरों पर बेच दी जाती थीं। औषधि निरीक्षक दीपालाल ने बताया कि एक्सपायरी दवाइयों की तारीख बदलने की जानकारी मिली है। इस बाबत टीम को अवगत करवा दिया गया है। उच्चाधिकारियों द्वारा निर्देश मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें