फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में तीन अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को पकड़ा। पीछा करने पर तस्करों ने पुलिस टीम पर फायर किया और उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। इसमें में थानाध्यक्ष, दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल होने के बावजूद पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर अदलहाट के परसोधा रेलवे क्रासिंग के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे एक कुंतल पांच किलो गांजा ,दो असलहा और कारतूस बरामद किया गया। घायल पुलिसकर्मियों को पीएचसी पड़री में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक, एएसपी व सीओ सदर ने अस्पताल जाकर उनका हालचाल पूछा। एसपी आशीष तिवारी ने बताया कि गुरुवार की रात पड़री थानाध्यक्ष विश्वज्योति राय एवं उपनिरीक्षक धनंजय पांडेय को सूचना मिली कि अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के सदस्य देर रात एसयूवी गाड़ी से गांजा सप्लाई करने आ रहे हैं। थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक व अन्य फोर्स के साथ नदी से थोड़ी दूर घेराबंदी की। रात करीब एक बजे वाहन आते देेख रुकने का इशारा किया तो कार सवार भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो परसोधा रेलवे क्रासिंग के पास पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार कर फायर करके भागने लगे। इसमें उपनिरीक्षक धनंजय पांडेय, आरक्षी प्रदीप पांडेय व कांस्टेबल सीताराम घायल हो गए। उसके बाद अदलहाट थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह को सूचना दी गई तो उन्होंने घेराबंदी करके शेषमणि उर्फ देवराज पटेल निवासी भसुंदर मझली थाना मेजा इलाहाबाद, विजय पाल निवासी खोसकटा थाना कोरावं इलाहाबाद, अर्जुन दलित निवासी टेढ़ा पड़री को गिरफ्तार कर लिया। उनका साथी राजेश उर्फ गुड्डू जायसवाल निवासी पड़री फरार हो गया। गाड़ी की तलाशी करने पर एक कुंतल पांच किलो गांजा बरामद हुआ है। उनके पास से 38 बोर का एक रिवाल्वर व 12 बोर एक तमंचा तथा कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार करने वाली टीम को पांच हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है।
विज्ञापन

शेषमणि उर्फ देवराज इलाहाबाद जनपद के मेजा स्थित भसुंदर मझली गांव के प्रधान का पुत्र है। उसकी मां गांव की प्रधान है। शौक पूरा करने के लिए शेषमणि गांजा की तस्करी करता था। इलाहाबाद का ही शिवशंकर पटेल मध्य प्रदेश व उड़ीसा से गांजा लाकर मिर्जापुर, भदोही व सोनभद्र इलाके में सप्लाई करता था। इलाहाबाद का शिवशंकर पटेल युवकों को गांजा की तस्करी करने के लिए तलाशता है। उन्हें बाकायदा नई गाड़ी खरीद कर मुहैया कराता है। एक चक्कर गांजा सप्लायर के यहां पहुंचने पर एक युवक को चार हजार रुपये देता था। एक वाहन में चालक सहित चार युवक रहते थे। उनको एक फेरे में 16 हजार रुपए मिलते थे। एक महीने में चार बार युवक चक्कर लगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें