फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत के रास्ते घुसे चोरों ने आठ लाख का माल उड़ाया

Sat, 28 Oct 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर।
विज्ञापन
चोरी
विज्ञापन
 चोरों ने कृषि उत्पादन मंडी समिति के सामने स्थित कादरी ट्रेडर्स से करीब आठ लाख रुपये मूल्य का स्टील का सामान व गल्ले से 25 हजार की नकदी चोरी कर ली। मामले की सूचना कुंडा थाना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।  
विज्ञापन

ग्राम सरवरखेड़ा निवासी दिलशाद हुसैन की मंडी समिति के सामने कादरी ट्रेडर्स के नाम से स्टील की दुकान है। बुधवार की शाम उनकी दुकान पर हिसार (हरियाणा) से माल की गाड़ी आई थी। दुकान में माल उतरवाने के बाद वह रात करीब 12 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। बृहस्पतिवार को उन्होंने दुकान खोली तो उसमे रखा ग्रिल, दरवाजे, स्टेप समेत स्टील का अधिकांश सामान गायब था। चोरों ने दुकान की गुल्लक तोड़कर उसमें से 25 हजार की नकदी भी उड़ा ली। दिलशाद ने बताया कि चोर छत की फाइबर की शीट और ग्रिल तोड़कर दुकान में घुसे और पिछला दरवाजा खोलकर दुकान में रखा सामान चुरा ले गए। उन्होंने बताया कि दुकान से चोरी गए माल की कीमत लगभग आठ लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा कुंडा थाना पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। खबर लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें