फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदवा नहीं किनारे मिला बालिका का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

हलिया। थाना क्षेत्र की बेदउर गांव के पास अदवा नदी में रविवार की सुबह छह वर्षीय एक बालिका का शव पाया गया। जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही हलिया पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोगों ने बालिका की हत्या कर शव को नदी में फेंकने की आशंका जताई। उधर पुलिस कहना है कि पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होती है तो हत्या का मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपी की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन

बेदउर निवासी स्व संतोष शुक्ल की छह वर्षीय पुत्री जया शनिवार की सुबह नौ बजे घर से निकली थी। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजन घर के आसपास उसकी काफी खोजबीन किए लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला तो शाम को बालिका की मां बीनू ने पुलिस को अपनी बेटी के गुमशुदगी की तहरीर दी। रविवार की सुबह घर के ही एक सदस्य घर से करीब दो सौ मीटर दूर स्थित अदवा नदी के तट पर गए तो देखा कि पानी के भीतर पत्थर के खोखले में जया का शव दिखाई दे रहा है। थानाध्यक्ष हलिया विनोद कुमार दूबे ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद स्पष्ट होगा कि बालिका की मौत कैसे हुई ।.
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें