जमालपुर। थाना क्षेत्र के देवरिया ग्राम पंचायत के मजरा सरसा के प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक और लोक गायक मन्नू यादव को गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी मिलते ही उन्होंने तत्काल थाने में तहरीर देकर आरोपी के विरुद्घ कार्रवाई करने की मांग की। सौ नंबर की पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने आरोपी को नाबालिग समझ कर छोड़ दिया। पुलिस की कार्यवाही से अध्यापकों में रोष व्याप्त है।
बता दें कि आरोपी की बहन विद्यालय में ही कक्षा तीन की छात्रा है। गांव के ही एक व्यकि के लड़के से छात्रा की लड़ाई हो गई। जिसे लड़के द्वारा छात्रा को मारपीट देने के बाद छात्रा की मां जो विद्यालय में दाई के रूप में कार्य करती है। वह अपनी पुत्री को लेकर शिक्षक मन्नू यादव के पास गई । शिकायत मिलने पर उन्होंने छात्र को बुला कर डांट फटकार लगाई। शिक्षक का डांटना बच्चे को नागवार गुजरा। वह मामले से अपने घरवालों को अवगत कराया। जिसको लेकर दोनों परिवारों के बीच नोकझोंक हुई। फिर सुबह आरोपी विजई विद्यालय पहुंचा। शिक्षक के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने धमकी दिया। उधर आरोपी ने आरोप लगाया कि शिक्षक विद्यालय नहीं आते हैं। सिर्फ राजनीति करते हैं। यही कहने पर वह गाली-गलौज किये। इनको विद्यालय से हटाया जाय। उधर पुलिस के कार्यशैली से शिक्षा विभाग में आकोश व्याप्त है।