फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहोशी के हालत में मिला अज्ञात, जहरखुरानी का हुआ शिकार

Wed, 01 May 2019 10:19 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह थाना क्षेत्र के मिर्जापुर- औराई मार्ग पर टेढ़वा पुलिस चौकी के सामने सोमवार की रात अज्ञात एक व्यक्ति अचेतावस्था में मिला। आशंका जताई जा रही है कि वह जहरखुरानी का शिकार हो गया है। बेहोशी की हालत में सड़क के किनारे में जहरखुरानों ने उसे फेंक दिया। मंगलवार की सुबह पुलिस चौकी प्रभारी को पता चला तो उन्होंने आनन-फानन में 108 नंबर एंबुलेंस बुलाकर बेहोशी की हालत में व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहर खुरानी का शिकार व्यक्ति हल्के सफेद रंग का कुर्ता व पायजामा पहने हुए था। जिसकी उम्र 40 वर्ष बताई जा रही है। बेहोशी के कारण उसका नाम और पता ज्ञात नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें