फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल से परेशान होकर दामाद बच्चों समेत नहर में कूदा

विज्ञापन
विज्ञापन

बस्सी पठाना/ फतेहगढ़ साहिब। बस्सी पठाना के गांव लुहारी के पिता ने दो बच्चों के साथ नहर में छलांग लगा दी। लोगों ने बच्चों को बचा लिया। वहीं पिता नहर में बह गया। घटना गत 27 अप्रैल सुबह की बताई जा रही है।

विज्ञापन


युवक की पहचान कुलविंदर सिंह निवासी लुहारी कलां के तौर पर हुई है। पुलिस ने मृतक के पिता राजिंदर सिंह बयान पर ससुर हरबंस सिंह, साले बलविंदर सिंह, बब्बू सिंह, सास जसवीर कौर, पत्नी सुमनदीप कौर समेत गुरमेल सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में युवक के पिता ने बताया कि उसके पुत्र कुलविंदर सिंह का विवाह करीब चार साल पहले सुमनदीप कौर पुत्री हरबंस सिंह के साथ हुआ था, जिनके पास 2 बच्चे भी हैं। ससुराल परिवार और पत्नी सुमनदीप कौर पर आरोप हैं कि वह अपने मायके परिवार को बुलाकर अपने पति को तंग परेशान करती थी। लड़की के पिता हरबंस सिंह ने थाना खेड़ी नोध सिंह पुलिस में एक शिकायत भी दी थी। इससे कुलविंदर परेशान रहता था।
विज्ञापन


26 अप्रैल को भी दोनों परिवारों में झगड़ा हुआ था। झगड़े से आहत होकर कुलविंदर सिंह ने 27 अप्रैल की सुबह अपने दोनों बच्चों के साथ थांबला नहर बस्सी पठाना नहर में छलांग लगा आत्महत्या कर ली थी। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों बच्चों को नहर से बाहर निकाल लिया था।

कुलविंदर अभी तक नहीं मिला। एसएचओ जगदीप सिंह बराड़ ने बताया कि पुलिस ने कुलविंदर के पिता राजिंदर सिंह के बयान पर मामला दर्ज कर ससुर हरबंस सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पत्नी सुमनदीप कौर ने एसएसपी से उसेके पूरे परिवार पर दर्ज मामले को रद्द करने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें