फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैग मार्च निकालकर एसपी ने दिया शांति का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक शालिनी ने मोहर्रम के त्योहार पर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुरुवार की शाम नगर में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान वह पुलिस लाइन से निकलकर अस्पताल रोड, संकट मोचन होते हुए त्रिमुहानी के रास्ते, लालडिग्गी, मुकेरी बाजार स्टेशन रोड आदि स्थानों से गुजरकर पुलिस लाइन पहुंची। उन्होंने सभी से शांति से त्योहार मनाने को कहा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हर त्योहार शांति का प्रतीक है। इसलिए सभी को शांति से त्योहार मनाना चाहिए। इसमें किसी प्रकार के विवाद में नहीं उलझना चाहिए। ऐसा करने से त्योहार तो खराब होता ही है शांति व्यवस्था भी बिगड़ती है। पुलिस अधीक्षक गुरुवार की शाम करीब छह बजे पुलिस लाइन से एएसपी नगर प्रकाश स्वरूप पांडेय, सीओ नगर संजय सिंह, सीओ सदर बृजेश त्रिपाठी, समेत सैंकड़ों पुलिस कर्मियों के साथ सड़क पर फ्लैग मार्च करते हुए निकली। इतनी भारी संख्या में पुलिस को देखकर नगरवासी हैरान हो गए। सभी पूछताछ करने लगे कि कही विवाद हुआ है क्या जो इतनी संख्या में फोर्स सड़क पर उतरी है। लेकिन जब बताया गया कि नहीं यह फ्लैग मार्च किया जा रहा है तो लोगों ने राहत की सांस ली। फ्लैग मार्च के दौरान शहर कोतवाल अरूण यादव, कटरा कोतवाल संतोष यादव, देहात कोतवाल साजिद सिददीकी, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें