फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज नहीं करने पर ग्रामीणों ने मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। तीन दिन पूर्व सड़क दुर्घटना घायल हुई महिला की मौत के बाद पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं करने पर नाराज ग्रामीणों ने रविवार की सुबह आठ बजे बरकछा के पास मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुकदमा दर्ज करने तथा चालक को पकड़ने की मांग करने लगे। उन्होेंने चौकी पर पैसे मांगने का भी आरोप लगाया। करीब दो घंटे तक सड़क जाम के बाद सीओ सदर बृजेश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा गांव के बनवासी की पत्नी नौरंगी (45) 14 जून को सड़क पार करते समय बोलेरो की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे जिला चिकित्सालय में भती कराया गया था। रविवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिवार वालों ने बरकछा पुलिस चौकी में घटना की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। आरोप है चौकी इंचार्ज ने मुकदमा दर्ज करने के लिए पांच हजार रुपये की मांग की। पैसे की मांग करते ही परिवार वाले भड़क गए। उन्होंने प्रधान पुत्र के साथ मिल कर मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग को जाम कर दिया। कहा कि जब तक मुकदमा दर्ज नहीं होगा तबतक वह लोग जाम समाप्त नहीं करेंगे। लोगों ने चौकी इंचार्ज को तत्काल हटाने की मांग की। मामले की जानकारी होने पर सीओ नगर बृजेश त्रिपाठी देहात कोतवाल अशोक सिंह के साथ पहुंचे। बताया कि बरकछा चौकी में मुकदमा दर्ज नहीं होता है। कोतवाली में मुकदमा होगा। तहरीर वहां देने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। रुपये मांगने के आरोप की जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर चौकी इंचार्ज के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। सीओ के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें