अहरौरा । महिला सुरक्षा संबंधी जागरूकता अभियान के तहत पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई किया । नाबालिग लड़कियों संग छेड़छाड़ के आरोपियों के संग गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई होने से हडकंप मचा हुआ है । दो माह पूर्व क्षेत्र के अलग अलग गांव निवासिनी नाबालिग लड़की संग अपहरण, दुराचार व छेड़खानी के चार आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । मंगलवार की शाम नाबालिग लड़कियों संग अपराध करने वाले दीपक कुमार पुत्र बालमुकुन्द निवासी बैरमपुर,करन पुत्र रामाश्रय निवासी बैरमपुर,-शमशेर कुमार पुत्र पारस नाथ निवासी रामपुर ढबही(ममनियां) के विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई पुलिस ने किया । थानाध्यक्ष मनोज ठाकुर ने बताया कि जनता में स्वच्छ वातावरण व शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु महिलाओं व नाबालिग लड़कियों संग अपराध करने में अभ्यस्त के विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है ।