फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद को लेकर दो समुदाय में मारपीट दो घायल

विज्ञापन
नेवढ़िया में विवाद के दौरान जलाई गई झोपड़ी
विज्ञापन
चील्ह/चेतगंज। चील्ह थाना क्षेेत्र के नेवढ़िया गांव में जमीन के विवाद को लेकर शुक्रवार की सुबह नौ बजे दो समुदायों के बीच मारपीट हुई। इस दौरान दोनों तरफ लाठी डंडे चले जिसमें दोनों पक्षों से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह भेज दिया। दोनों पक्षों से आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटना को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

नेवढ़िया गांव निवासी जीत नारायण बिंद गांव के एक भूखंड पर चबूतरा बना कर वहां पूजा पाठ करता है। उसने भूखंड पर एक मड़हा भी डाल रखा है। विवादित भूखंड को गांव के ही निसार खां उर्फ राजू अपना बताते हुए मड़हा हटाने के लिए कह रहा था। जीत नारायण मड़हा नहीं हटाया। जीत नारायण का कहना है कि जिस स्थान पर उसने मड़हा रखा है वह आबादी की जमीन है। इससे निसार का उससे कोई लेना-देना नहीं है। जबकि निसार खां कहना है कि वह जमीन उसके नंबर की है जिसका मुकदमा चल रहा है। दोनों के बीच इसी बात को लेकर काफी दिनों से विवाद होता चला आ रहा है। शुक्रवार की सुबह इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर दोनों पक्ष लाठी डंडा लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े। इसी बीच जीत नारायण के मड़हे में आग लगा दी गई। जीत नारायण का आरोप है कि उसके विपक्षी ने मड़हे में आग लगाई है जबकि दूसरे पक्ष ने बताया कि केस बढ़ाने के लिए जीत नारायण ने खुद आग लगाई है। मारपीट की इस घटना में एक पक्ष से जीत नारायण बिंद (45) तथा दूसरे पक्ष से निसार खां उर्फ राजू (35) घायल हो गए। सूचना पर चील्ह कोतवाली प्रभारी मधुप सिंह और चेतगंज चौकी इंचार्ज चंद्रशेखर यादव फोर्स के साथ पहुंचे। मामला शांत कराते हुए घायलों को पीएचसी चील्ह पर मेडिकल के लिए भेजा। पुलिस ने एक पक्ष से पांच तथा दूसरे पक्ष से तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें