फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार कुंतल 12 किलो चोरी के कापर तार के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अहरौरा। अहरौरा पुलिस ने क्षेत्र के बाराडीह गांव के पास शुक्रवार की देर रात वाहन चेेकिंग के दौरान एक कार से चार कुंतल 12 किलो कापर बरामद किया। जिसके बारे में पूछताछ करने पर वाहन सवार द्वारा कोई कागजात नहीं दिखाने पर उसको हिरासत में लेकर थाने लाया गया। वहां चली पूछताछ में पाया कि कार सवार ने सोनभद्र के सिंगरौली स्थित एनसीएल कंपनी से तार को चोरी कर बेचने के लिए वाराणसी ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध चोरी समेत अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

अहरौरा पुलिस के अनुसार थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह को शुक्रवार की शाम मुुखबिर से सूचना मिली कि एक कार सवार चोरी का कापर लेकर जा रहे हैं। जानकारी होते ही थानाध्यक्ष फोर्स के साथ क्षेत्र के बाराडीह गांव के पास पहुंचे और वाहन चेकिग शुरू कर दी। इसी बीच एक वैगनआर कार आते हुए दिखाई दी। जिसको रोककर तलाशी कराई तो उसमें से बोरे में भरकर रखा चार कुंतल 12 किलो कापर बरामद हुआ। कार सवार युवक से कार के बारे में पूछताछ करने पर कोई जबाव नहीं दे पाया। पुलिस ने कार सवार दीपक जैन पुत्र सत्यापाल निवासी इंद्रपुरी कालोनी सिंगरौली सोनभद्र को गिरफ्तार कर सघनता से पूछताछ की तो उसने बताया कि सिंगरौली स्थित नार्दन कोल फील्ड कंपनी लीमिटेड से चार कुंतल 12 किलो कापर वायर चुराया गया था। जिसे वाराणसी बेचने के लिए ले जा रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि कापर चोरी समेत अन्य माल गायब करने के एक गैंग का नाम बताया है। यह भी बताया कि उनके साथ कंपनी समेत कई अन्य छोटे बड़े लोग मिले हुए है। जिनकी मिलीभगत से प्रतिदिन लाखों का माल इधर उधर होता है। नाम प्रकाश में आने पर पुलिस अब उनको दबाचने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें