फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैलहट। मिर्जापुर-वाराणसी राजमार्ग पर सोमवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना राजदीप कालेज के सामने घटी। घटना से आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को किसी तरह से समझाकर जाम समाप्त कराया। युवक हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

अदलहाट थाना क्षेत्र के बिजुडका गांव का निवासी मनीष पुत्र मान सिंह उम्र 23 वर्षीय युवक अपनी बाइक से जलालपुर जा रहा था कि चुनार की तरफ़ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक गाजियाबाद में नौकरी करता था। होली में पर वह घर आया हुआ था और जलालपुर अपने मामा के यहां जा रहा था। युवक इकलौता पुत्र था। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे गांव वालों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें