फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेलर की चपेट में आने से मां और बेटा जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। क्षेत्र के मड़िहान गांव के सामने सोमवार को अनियंत्रित ऑटो सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गया। हादसे में मां-बेटा घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बीएचयू ट्रामा सेंटर, वाराणसी रेफर कर दिया। लूसा गांव की महिला अलियारी देवी (50) के पति रामभजन यादव सिंचाई विभाग में नौकरी करते थे, जिनकी मौत हो चुकी है। सोमवार को अलियारी देवी अपने पुत्र हीरालाल यादव (26) के साथ गांव से आटो पर सवार होकर पेंशन लेने सिंचाई विभाग मिर्जापुर जा रही थी। मड़िहान गांव के सामने आटो असंतुलित होकर सोनभद्र की तरफ जा रहे ट्रेलर से टकरा गया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों का सीएचसी में उपचार कराया। हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। मगरदहा निवासी दामाद परमेश्वर यादव की तहरीर पर पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें