मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक शालिनी ने कछवां थाना क्षेत्र के कनसराय गांव के पास हुए युवक हत्याकांड का खुलासा करने के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है। गठित क्राइम ब्रांच, सर्विलांस एवं कछवां पुलिस की संयुक्त टीम को जल्द से जल्द घटना का खुलासा कर हत्यारोपी को जेल भेजने का निर्देश दिया गया है। सूत्रो की मानें तो पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। बता दें कि कछवां थाना क्षेत्र के मझवां के पत्तीकेपुरा गांव निवासी सद्दाम हुसैन पुत्र मो.हकिम की अज्ञात लोगों ने शनिवार की रात बुलाकर उसका सिर कूचकर हत्या कर दी थी। लोगों की माने तो युवक की हत्या आशनाई के चलते हुई है। मामले की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक शालिनी ने घटना का खुलासा करने के लिए सीओ सदर संतोष कुमार के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच प्रभारी रामस्वरूप वर्मा, कछवां थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह तथा सर्विलांस प्रभारी प्रवीण सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम का गठित की। गठित टीम सोमवार से सददाम हुसैन हत्याकांड का खुलासा करने में जुट गई है। पुलिस सूत्रों की माने तो टीम हत्यारोपियों के गिरेबान तक भी पहुंच गई है। उसे गिरफ्तार करने के लिए मिर्जापुर और वाराणसी में दबिश दे रही है। संभावना जताई जा रही है कि मंगलवार या बुधवार को घटना का खुलासा कर देगी।