फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के घर नोटिस किया चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। नाबालिग लड़की संग अपहरण के बाद दुराचार करने के दो आरोपियों के घर शनिवार की दोपहर पुलिस ने अपर सत्र न्यायालय के आदेश पर 82 के तहत कार्यवाही करते हुए नोटिस चस्पा किया। थानाध्यक्ष आलोक सिंह ने बताया कि एक वर्ष पूर्व क्षेत्र के एक गांव निवासिनी नाबालिग लड़की के संग अदलहाट के जफराबाद गांव निवासी बाबू नंदन पुत्र सीता व हाजीपुर गांव निवासी राधेश्याम पुत्र सुखई ने मिलकर उसका अपहरण कर लिया और सुनसान इलाके में उसे ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुराचार किया । किसी तरह नाबालिग लड़की उनके चंगुल से छूटकर घर आई और परिजनों को पूरा घटनाक्रम बताया पुलिस ने पीड़ित लड़की के पिता की तहरीर पर अपहरण व दुराचार का मुकदमा दर्ज कर लिया था और उसके खोजबीन में जुटी हुई थी । लेकिन दोनों आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ में नहीं आए। न्यायालय द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए वारंट भी जारी किया गया था। शनिवार को चौकी प्रभारी आलोक सिंह दोनों आरोपियों के घर जाकर अपर सत्र न्यायाधीश के आदेश पर 82 के तहत नोटिस चस्पा किया। पुलिस ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें