फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल दुकान से नकद समेत हजारों का सेट चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपनगर क़स्बा स्थित दुकान का कुंडी छटका कर चोरों ने नकद समेत मोबाईल सेट व उपकरण चुरा लिया । सोमवार को दुकानदार अपनी दुकान खोलने आया तो दुकान में चोरी की जानकारी होने पर पुलिस को लिखित सूचना दी। तहरीर के आधार पर पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

पटेहरा चौकी से महज दो सौ मीटर की दूरी पर दीपनगर बाजार स्थित पटेहरा खास निवासी प्रमोद कान्त तिवारी की मोबाइल फोन की दुकान है। रविवार की रात मालिक दुकान बंद कर अपने घर चला गया। सोमवार की सुबह मालिक ने दरवाजा खोला तो दुकान के अंदर सामान तितर बितर पड़ा था। सामान मिलाने पर पांच हजार नगद 35 मोबाइल सेट समेत अन्य सामान गायब देखकर दुकान मालिक दंग रह गया। इधर उधर खोजबीन के बाद भी कहीं सुराग नहीं मिला। विवश होकर पटेहरा पुलिस को चोरी की सूचना दे दिया। बताते हैं कि पटेहरा पुलिस चौकी दीपनगर में बनी है। चौकी से दो सौ मीटर की दूरी पर दीपनगर चौराहा है। चौराहे पर लालगंज व मड़िहान पुलिस की सीमा भी लगती है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि रात तो दूर दिन में पुलिस कभी कभार दिखाई पड़ती है। वाहन चालकों से वसूली बंद होने के कारण रात में गश्त की बजाय पुलिस कुंभकर्णी निद्रा में सोती रहती है। लगातार चोरी की घटनाओं से आमजन व दुकानदारों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें