बैरिया (बलिया)। थानान्तर्गत गोन्हिया छपरा गांव मे स्थित खाकी बाबा मठिया पर रविवार की रात मंदिर का ताला काट कर राम, लक्ष्मण, जानकी व हनुमानजी का चांदी का मुकुट व मां दुर्गा का सोने का नथिया, मांगटीका व चांदी का मुकुट चोर चुरा ले गए। वहीं दान पात्र को भी उठा ले गए। दानपात्र मंदिर से कुछ दूर खेत मे ले जाकर उसे तोड़ कर पैसा निकाल ले गए। घटना की जानकारी सुबह पूजा करने पहुंची मंदिर के पुजारी की पत्नी को हुई। उनके शोर मचाने पर गांव के लोग पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके का निरीक्षण कर मामले तहकीकात मे लगी है।