सीखड़। चुनार कोतवाली क्षेत्र के महरछ गांव के सामने अदलपुरा वाराणसी राजमार्ग 74 पर सड़क किनारे स्थित गड्ढे के बीच झाड़ी में 45 वर्षीय युवक का शव बुधवार शाम मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे अदलपुरा चौकी प्रभारी मो. अकरम खान ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया पर देर शाम तक शिनाख्त नहीं हो सकी। हालांकि गुरुवार सुबह शव की पहचान ललित कुमार प्रजापति पुत्र स्व कल्लू राम प्रजापति निवासी अमरा खैरा थाना रोहनियां के रूप में कर ली गई। ललित के पुत्र पंकज कुमार प्रजापति ने बताया कि उनके पिता साइकिल से दो अक्तूबर को घर से निकले थे। वे शराब पीने के आदती थे। उनकी मौत कैसे हुई, इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
झाड़ी में मिला शव