डीएसपी रामकुमार के नेतृत्व में गठित की गई एसआईटी
पुलिस कर्मी द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म का मामला
कैथल। एसपी आस्था मोदी ने पुलिस कर्मचारी पर लगे दुष्कर्म के आरोप के मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया है। डीएसपी रामकुमार के नेतृत्व में एसआईटी में महिला थाना प्रभारी निर्मला, अनाज मंडी चौकी प्रभारी एसआई बलवान सिंह सहित एक साइबर एक्सपर्ट को शामिल किया गया है। एसपी ने बताया कि नाबालिग की शिकायत अनुसार पुलिस ने 18 लोगों पर केस दर्ज किया है। इस मामले की बारीकि से जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी है। यह टीम प्रतिदिन इस मामले की जांच करेगी और वे स्वयं इस पर नजर रखेंगी। जल्द ही पूरे मामले की जांच कर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विदित रहे कि एक नाबालिग ने एक पुलिस कर्मचारी पर दुष्कर्म व 6 अन्य पुलिस कर्मियों पर प्रताड़ित करने व 12 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।