अमर उजाला ब्यूरो
ड्रमंडगंज। हलिया थाना क्षेत्र के सरहरा गांव में खेती की सिंचाई करते समय मोनों ब्लाक के तार में आ रहे करेंट की चपेट में आकर गुरुवार सुबह एक किसान झुलस गया। जानकारी होने पर उसे आनन-फानन जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
सरहरा गांव निवासी इंद्रजीत 25 वर्ष पुत्र राजनारायण गुरुवार की सुबह नाले में मोनो ब्लॉक लगाकर सुख रहे धान की फसल की सिंचाई कर रहा था। सुबह लगभग पांच बजे पानी दूर देख मोनो ब्लॉक के केबल तार को पकड़कर उसके पास ले जाने लगा। इसी दौरान तार खुला होने से वह करेंट की चपेट में आ गया। इससे उसका दायां हाथ जख्मी हो गया। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने बिजली कटवाकर आनन-फानन परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए लाए जहां जहां डाक्टर ने गंभीर हालत में उसे मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार नहर से टेल तक पानी न पहुंचने के कारण सूख रही फसल के बारे में विभागीय अधिकारियों से तहसील अधिकारियों तक शिकायत की गई लेकिन न ही नहर की मरम्मत कराई गई न पानी टेल तक पहुंचाया गया। इसके चलते किसान नदी नालो में मोनो ब्लाक तथा पंप सेट से सिंचाई कर अपनी सूखती फसल को जिंदा करने में जुट गए है। अगर नहर का पानी टेल तक पहुंचता तो इंद्रजीत करेंट से नहीं झुलसता।
करेंट की चपेट में आकर किसान झुलसा
क्रासर::
- नहर में मोनों ब्लॉक लगाते समय घटी घटना