थाना क्षेत्र के शिवलोक मंदिर के पास स्थित मकान का ताला तोड़ कर गुरूवार की सुबह साढ़े आठ बजे 50 हजार का सामान चोर उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर भुक्तभोगी ने पुलिस को घटना से अवगत कराया।
दिलीप यादव निवासी पड़री शिवलोक मंदिर के बगल में मकान बनवा कर विगत कई वर्षों से रह रहे थे। गुरूवार की सुबह आठ बजे खाना पीना खा कर गांव में स्थित दुकान पर चले गए। इससे मकान पर कोई नहीं था। इस बीच मकान का ताला तोड़ चोर कर उसमें रखा 15 हजार नगद एक सोने की जंजीर मंगलसूत्र, दो पायल, दो अंगूठी, कान की बाली आदि उठा ले गए। घटना की सूचना लिखित रूप से दिलीप कुमार यादव ने थाने में दे दी है।