फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय के इंमरजेंसी में भिड़े कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मंडलीय चिकित्सालय के इमरजेंसी में गुरुवार की पूर्वाह्न 11 बजे ड्यूटी लगाने को लेकर फार्मासिस्ट और लैब टेक्निशियन आपस में भिड़ गए। मामला बढ़ने पर बीच-बचाव करने पहुंचे डाक्टर से भी मारपीट होने लगी। जिससे पूरे चिकित्सालय में हड़कंप मच गया। घटना के बाद एक पक्ष ने दूसरे के खिलाफ मारपीट गाली गालौज व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में शहर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी तहरीर दी है।
विज्ञापन

बता दें कि मंडलीय चिकित्सालय में गुरुवार की दोपहर फार्मार्िसस्ट शंभूनाथ मिश्रा बैठे थे। इसी बीच लैब टेक्निशियन माता प्रसाद व श्रवण कुमार अपनी ड्यूटी लगाने के बारे में पूछने चले आए। दोनों आपस में बातचीत कर रहे थे कि अचानक दोनों के बीच गाली गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते ही एक दूसरे का गिरेबान पकड़ लिया गया। मामला बढ़ते देख इमरजेंसी में तैनात डाक्टर ने बीच बचाव करने का प्रयास किया। लेकिन उनसे भी विवाद कर रहे लोग उलझ गए। जिससे इमरजेंसी में अफरा तफरी मच गई।
शोरगुल होने पर सभी कर्मचारी भाग कर इमरजेंसी कक्ष में पहुंच गए और विवाद कर रहे लोगों को अलग किया। सूचना पर पहुंची अस्पताल चौकी की पुलिस विवाद कर रहे कर्मचारियों को समझा बुझा कर शांत कराया। घटना के बाद फार्मासिस्ट शंभूनाथ मिश्रा ने श्रवण कुमार के खिलाफ मारपीट गाली गलौज का मुकदमा दर्जं कराया है। वहीं दूसरे पक्ष के लैब टेक्निशियन माता प्रसाद ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें