फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, 20 घायल

Thu, 24 Mar 2016 09:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के आधा दर्जन थाना क्षेत्रों में होली के दिन पुरानी रंजिश समेत अन्य कारणों को लेकर जमकर लाठी डंडे चले। धौरुपुर में फायरिंग भी की गई। घटनाओं में 20 से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुूंची पुलिस ने लाठी भांजकर उपद्रवियों को खदेड़ते हुए घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।  
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के धौरुपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर पूर्व व वर्तमान प्रधान के पट्टीदारों के बीच बुधवार को विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले, फायरिंग भी हुई। होली के दिन हुई घटना से गांव में अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शंात कराने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। उपद्रव मचा रहे लोगों को पुलिस एवं पीएसी ने लाठी भंाजकर खदेड़ा। घायलों में विजय 40 वर्ष पुत्र छेदी चौहान, उदित नारायण चौहान 50 वर्ष, कंकड़ चौहान 65 वर्ष, उनका पुत्र राजेश चौहान 30 वर्ष, आदि शामिल है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज कर दो को हिरासत में ले लिया है।

जिगना संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के नेगुरा बान सिंह और नरोईया गांव के अग्गनपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में 11 लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष से रामप्यारे 55 वर्ष, अरविंद कुमार 30 वर्ष, विजय 26 वर्ष, संजय 28 वर्ष तथा दूसरे पक्ष से रंजीत 25 वर्ष, अभिषेक 16 वर्ष आदि शामिल है। पुलिस ने उक्त मामले में एक पक्ष से अभिषेक एवं रणजीत तथा दूसरे पक्ष के अरविंद कुमार आदि को शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया है।
विज्ञापन


दूसरी घटना में नेगुरा बान सिंह में रास्ते को लेकर हुए विवाद में जमकर पत्थरबाजी हुई। जिमसें एक पक्ष प्रमिला 48 वर्ष पत्नी राधेश्याम को गंभीर चोटें आईं है। रमेश व अमरेश की पत्नियां घायल हो गईं। दूसरे पक्ष से श्यामा चरण 48 वर्ष व उसकी पत्नी रामकली 42 वर्ष को भी चोटें आई है। श्यामाचरण के ट्रैक्टर को भी लोगों ने ईंट पत्थर से क्षतिग्रस्त कर दिया है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजते हुए श्यामाचरण को शांतिभंग में चालान कर दिया। इसी थाना क्षेत्र के कुसहा गांव के पास से बरबटा गांव निवासी लवकुश 28 वर्ष पुत्र मथुरा, उमेश 26 वर्ष पुत्र जोखू को पुलिस ने शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें