फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली ठेकेदार पर असलहे से लैस बदमाशों ने बोला हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा । क्षेत्र के जरगो जलाशय पर मछली के ठीकेदार के मैनेजर व अन्य कर्मचारियों के ऊपर असलहे से लैस बीस बदमाशों ने रविवार की देर रात हमला बोल दिया । इस घटना में मैनेजर सहित आठ लोग घायल हो गए । सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एक तमंचा व कारतूस के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मैनेजर के तहरीर पर पुलिस ने 18 लोगों पर बलवा, जानलेवा हमला व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के जरगो जलाशय पर रविवार की रात मछली मारने के ठीकेदार का मैनेजर अपने आठ अन्य सहयोगियों के साथ जरगो जलाशय पर मौजूद था तभी इसी दौरान 20 की संख्या में असलहों से लैस बदमाश जलाशय पर इकट्ठा हो गए और मैनेजर को मारने पीटने लगे जब इसका उसके साथी विरोध किए तो बदमाश असलहा निकाल कर सभी को डराने लगे और असलहे के नोक पर ठीकेदार के कर्मियों को जमकर पिटाई कर उंहे घायल कर दिया । जरगो जलाशय पर असलहे से लैस बदमाशों द्वारा मारपीट करने की जानकारी किसी ने इसे पुलिस को दे दिया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मुन्ना बिंद पुत्र बौड़म,लखेंदर बिंद पुत्र पंचम व मिथुन चौहान पुत्र बिंदर सभी निवासी कुम्हीया जंगल महाल को 315 बोर के कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ पकड़ लिया । पुलिस ने पीड़ित मैनेजर आलोक शुक्ला निवासी बहूगरा कौशांबी के तहरीर पर बीस नामजद लोगों पर बलवा,जानलेवा हमला व आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया । थानाध्यक्ष मनोज ठाकुर ने बताया कि सोमवार की सुबह मुन्ना,लखेंदर,मिथुन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है वही शेखर,भंटू,चंदन,रामविलास,बिजेंद्र,देवान,रामनारायणमनोज,पिंटू,सोनू,निरंजन,सहित बीस नामजद लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है जल्द ही अन्य फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा । इस दौरान घटनास्थल से तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें