फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हलिया लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर। भसौड़ बलाय पहाड़ पर 12 जुलाई की रात मध्य प्रदेश के एक परिवार से हुए लूट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को बुधवार की सुबह भसौड़ बलाय पहाड़ से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूट में इस्तेेमाल की गई बोलेरो, तमंचा, कारतूस, चार मोबाइल तथा 16 हजार रुपए नगद बरामद किए गए हैं। उनको जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने पुलिस लाइन में बताया कि 12 जुलाई को मध्य प्रदेश के सीधी जनपद स्थित चोरहट गांव निवासी योगेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ वैगनआर कार से हलिया के मड़वा धनावल जा रहे थे। रात करीब नौ बजे से जैसे ही भसौड़ बलाय पहाड़ के पास पहुंचे कि बोलेरो सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया। एक युवक ने पत्थर मारकर से शीशा तोड़कर गेट खोल लिया। तमंचा दिखाकर उन्होंने योगेंद्र के पास मौजूद 40 हजार रुपया लूट लिए। विरोध जताने पर उसे मारपीट कर लुटेरे भाग निकले थे। घटना की जानकारी होने पर एएसपी आरपेशन हफीजुर रहमान व सीओ लालगंज अखिलेश राय के नेतृत्व में हलिया थानाध्यक्ष बृजेश सिंह, ड्रमंडगंज चौकी प्रभारी चंद्रशेखर यादव तथा उपनिरीक्षक यूपी सिंह के नेतृत्व में दो टीमें गठित कर घटना का खुलासा करने को कहा गया। टीम सुरागरसी में लगी थी कि बुधवार की सुबह सूचना मिली कि भसौड़ बलाय पहाड़ पर हुए लूटकांड के आरोपी पहाड़ पर किसी वाहन की तलाश में खड़े हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष हलिया बृजेश सिंह व चौकी प्रभारी ड्रमंडगंज चंद्रखेशर यादव व उपनिरीक्षक यूपी सिंह पहुंचे और आरोपी को दबोच लिया। तलाशी कराई तो उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा व कारतूस, 16 हजार रुपया, चार मोबाइल, तथा लूट में इस्तेमाल की गई बोलेरो को बरामद की गई। आरोपियों में संदीप पटेल निवासी गाढ़ा थाना कोरांव इलाहाबाद, शिवम उर्फ गोलू निवासी महुगढ़ी हलिया, अखिलेश सिंह निवासी दुर्जनीपुर हलिया, अभय सिंह निवासी दर्जनीपुर हलिया शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें