फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने ट्रेन के सामने कूदकर दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली के गौतम लहौली निवासी ससुर द्वारा बेटी की विदाई नहीं करने पर उसके दामाद ने राजपुर गांव के पास ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी। मामले की जानकारी होने पर पहुंचे ससुराल पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

भदोही जनपद के सुरियहवां थाना क्षेत्र स्थित कंतित रामपुर गांव निवासी सुजीत गोड़ 35 वर्ष पुत्र रामफेरन की शादी मिर्जापुर जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र के गौतम लहौली गांव निवासी पुरूषोत्तम की बेटी कंचन के साथ सात वर्ष पूर्व हुई थी। ससुरालियों के अनुसार करीब कुछ महीनों से पत्नी पति के बीच विवाद चलने के कारण कंचन अपने मायके में ही दो बच्चों के साथ रहती थी। रविवार की रात लगभग 11 बजे सुजीत कंचन की विदाई कराने अपने ससुराल पहुंचा। ससुर से कहा कि उसकी पत्नी की तत्काल विदाई कर दे। उसको लेकर घर जाएगा। रात में विदाई करने की बात सुनते ही ससुर ने विदाई करने से इंकार कर दिया। कहा कि रात में विदाई नहीं करेगा। सुबह ही कर सकता है। इसके बाद उसका दामाद सुजीत वहां से चला गया। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने बताया कि एक युवक की लाश देहात कोतवाली के राजपुर गांव के सामने क्षत विक्षत अवस्था में पड़ी है। जानकारी होते ही ससुराल के लोगों ने तत्काल वहां पहुंचे तो लाश देख कर उसकी शिनाख्त सुजीत के रुप में की। पहचान होने पर पुलिस को सूचना देकर बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें