फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियन्त्रित बाइक खड़ी ट्रक मे जा टकराई, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। रिश्तेदार के यहां से देर रात लौटते समय अनियंत्रित बाइक बुधवार की देर रात इसी थाना क्षेत्र के कुदारन गांव के पास खड़े ट्रक में जा भिड़ी। दुर्घटना में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर सवार घायल दो अन्य युवक घंटों सड़क पर तड़पते रहे। रास्ते से गुजर रही डायल हंड्रेड के पीआरवी की नजर सड़क पर लावारिस हाल में पड़े तीनों युवकों पर पड़ी। पुलिस तीनों को सीएचसी अहरौरा ले आई जहां मौजूद डाक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो अन्य घायल युवकों की हालत में सुधार नहीं होने पर डाक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया, जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

खाजगीपुर गांव निवासी लखेंदर पुत्र रामचंद्र (22) अपने दो अन्य साथियों के साथ बुधवार की रात जमालपुर के ओड़ी गांव स्थित अपने बहनोई के यहां से वापस होकर अपने घर को लौट रहा था। रात लगभग एक बजे जैसे ही कुदारन गांव के समीप पहुंचा कि तभी चालक बाइक का संतुलन खो बैठा और खड़ी ट्रक में भिड़ गया। दुर्घटना के बाद बाइक सवार तीनों युवक वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर सड़क के बीचों बीच घायलावस्था में तड़पते रहे। सड़क पर पड़े युवकों को देख रास्ते से गुजर रहे अन्य ट्रक चालक ट्रक को घुमाकर विपरीत दिशा की ओर जाने लगे। पीआरवी के जवानों ने ट्रक चालकों से पूछा तब जानकारी मिली। पुलिस तीनों घायलों को सरकारी वाहन से सीएचसी ले आई जहां डाक्टरों ने लखेंदर को मृत घोषित कर दिया। पतालू (22) और रमेश (21) वर्ष निवासी खाजगीपुर की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने गुरुवार की सुबह मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एस 10 ऐप के जरिए पुलिस ने मृतक का किया शिनाख्त
अहरौरा। पुलिस ने एस 10 एप के जरिए मृतक का पहचान की। एस 10 एप में हर गांव के कम से कम 10 लोगों का नाम पता और मोबाइल नंबर दर्ज रहता है। पुलिस ने एप से जमालपुर के औडी गांव में फोन किया तो पता चला कि तीनों युवक यही बुधवार को आए हुए थे और वापस बाइक से अपने घर जा रहे थे। एप के जरिए पता चलने पर पुलिस ने मृत युवक और घायलों के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें