जमालपुर। क्षेत्र के डवक बाजार स्थित मशीनरी हार्डवेयर की दुकान में चोरों ने शटर तोड़कर शनिवार की रात हजारों रुपए का सामान उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर दुकानदार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई।
जमालपुर थाना क्षेत्र के डवक बाजार में सहजनी कला खु्र्द निवासी राजन सिंह की हार्डवेयर की दुकान है। शनिवार की रात पहुंचे चोरों ने दुकान के शटर में लगे ताले को तोड़कर अंदर घुस गए और काउंटर में रखे 52 हजार हजार रुपए व करीब 20 हजार रुपए का सामान उठा ले गए। सुबह दुकान में चोरी किए जाने की सूचना अगल बगल के लोगों ने दुकानदार को दी। मौके पर पहुंचा दुकानदार अंदर गया तो देखा कि नगदी समेत माल गायब थे। भुक्तभोगी ने जमालपुर थाने के डवक चौकी पर चोरी की तहरीर दी है।