फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने लगाया चौकी इंचार्ज पर दुर्व्यवहार का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। क्षेत्र के सहजनी कला गांव की दलित बस्ती में बुधवार की रात विवादित भूमि से दलितों को बेदखल करने और दूसरे पक्ष को कब्जा दिलाने को लेकर तनाव की स्थिति है। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस कार्रवाई को लेकर नाराज दलितों ने विवादित स्थल पर प्रदर्शन किया और एसडीएम तथा चौकी प्रभारी को हटाने की मांग की। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने पुलिसकर्मियों पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सहिजनी कला गांव के दलित बस्ती में विवादित भूमि पर दलित बसे हैं। आरोप है कि बुधवार पुलिस ने जबरन उन्हें बेदखल कर दिया और गांव के ही अलाउद्दीन को कब्जा दिला दिया। दलित बस्ती के लोकनाथ, सुन्दर ,काशीनाथ, हीरालाल दशमी, राजेश कुमार, गिरजा राम, सुदामा राम, जीवन लाल, दूधनाथ, कन्हैयालाल, केदारराम एवं मोती राम ने बताया पुलिस ने हरिजन बस्ती की जमीन से दलितों की झोपड़ियों हटवा दिया। दलित बस्ती की भूमि को गांव के निवासी अलाउद्दीन के पक्ष में चहारदीवारी का निर्माण कराके उसे कब्जा करा दिया। विरोध करने पर रात में पुलिस ने महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार एवं गाली गलौज की। ग्राम प्रधान ने ग्राम पंचायत की जमीन से कब्जा हटवाने की मांग की है। दलितों ने विवादित भूमि पर धरना प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री से फरियाद करने की बात कहीै। प्रदर्शन में शांति देवी, दुलारी देवी, जीवंतता, देवकली, रामरती देवी, कलावती देवी, मंत्रालय देवी, रमेश राम, उमेश राम, कन्हैया लाल, विजय कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अजय कुमार, राजकुमार, संतोष कुमार, बेचूराम इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें