फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी से सोनभद्र की ओर जा रहे बाइक सवार दो युवक ट्रैक्टर की चपेट में आने से घायल हो गए । ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल युवकों को सीएचसी भेजवाया जहां मौजूद डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को वाराणसी रेफर कर दिया ।दुर्घटना सोमवार की देर शाम क्षेत्र के नवनिर्मित अष्टकोणीय थाने के पास की है । सोनभद्र के सुकृत स्थित तकिया गांव निवासी काशी नाथ उम्र 25 वर्ष और छोटई उम्र 30 वर्ष सोमवार की देर शाम साढ़े छह बजे अपनी बाइक से वाराणसी से वापस घर की ओर जा रहे थे जैसे ही अष्टकोणीय थाने के पास पहुंचे कि तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया जिससे दोनो युवक सड़क पर गिर कर घायल हो गए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें