मड़िहान। पटेहरा चौकी क्षेत्र के अमोई गांव निवासी कैलाश का बारह वर्षीय पुत्र रंजीत एक सप्ताह पूर्व मड़िहान से अबूझ हाल में लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद परिजन रविवार को थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मड़िहान पुलिस ने धारा 363 के तहत मुकदमा दर्ज कर बालक की तलाश में जुट गई है। परिजनों ने बताया कि बालक एक सप्ताह पूर्व बारात में आर्केस्ट्रा डांस देखने गया था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा। दूसरे दिन से आसपास व रिश्तेदारी में खोजबीन के बाद तहरीर दिया गया। बालक के गायब होने से परिजनों का रो रोकर बुराहाल है।