अदलहाट। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने पड़ोसी युवक पर अश्लील बातें करने का आरोप लगाया है। इसकी तहरीर संबंधित थाने में भी दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं किया। इसपर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक के यहां भी प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा पंजीकृत करने की गुहार लगाई है।
विवाहिता का आरोप है कि गांव का ही एक पड़ोसी युवक अपने मोबाइल से फोन कर अश्लील बातें करता रहता है। विवाहिता ने अपने पति के साथ थाने पहुंच कर इस संबंध में तहरीर देते हुए मुकदमा पंजीकृत करने की मांग की। किंतु पुलिस ने आज तक आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम नहीं किया। बल्कि शांति भंग के अंदेशा में चालान कर दिया। पुलिस के इस रवैए से पीड़िता क्षुब्ध है। पीड़िता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी घटना की शिकायत की है।