फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंत सिवाला की साढ़े दस बीघा जमीन पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। महंत शिवाला मठ की साढ़े दस बीघे जमीन पर कब्जा कर उसपर बनाई जा रही बहुमंजिली इमारत का निर्माण कार्य सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा ने रुकवा दिया। मठ के महंत सुरेशानंद गिरि ने पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मठ की साढ़े दस बीघे जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य कराए जाने की शिकायत की थी। इसके बाद हरकत में आए प्रशासन ने कार्रवाई की। मुख्यमंत्री ने मामले की जांच कराने का आदेश जिलाधिकारी को दिया है।
विज्ञापन

महंत शिवाला मठ के महंत सुरेशानंद गिरि का दावा है कि महंत शिवाला मठ की करीब साढ़े दस बीघे जमीन पर दर्जन भर से ज्यादा लोगों ने कब्जा कर लिया है। तीन से चार सालों से इसकी शिकायत अफसरों से की जा रही थी लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। पिछले सप्ताह उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी उन्हें दी। मुख्यमंत्री ने अफसरों से पूछा कि आखिर मठ की जमीन किसी के नाम कैसे रजिस्ट्री हो सकती है। बीच शहर में आखिर किस तरीके से साढ़े दस बीघे जमीन पर कब्जा हो गया। इस मामले में मठ का प्रतिनिधिमंडल चार जुलाई को विंध्याचल में मुख्यमंत्री से मिलेगा।
महंत सुरेशानंद गिरि ने कहा कि मठ की करीब साढ़े दस बीघे जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। कई बार अफसरों से शिकायत की गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। मठ के भूखंडों पर लगातार कब्जा होता रहा। मुख्यमंत्री ने न्याय का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा ने बताया कि शिकायत के बाद महंत शिवाला क्षेत्र में विवादित जमीन पर निर्माण कार्य रोक दिया गया है। दोनों पक्षों से कागजात मांगे गए हैं। जो गलत होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें